सोशल डिस्टेंस की बाड़ी बाजार एवं बैंकों में उड़ रही हैं धज्जियां, रोज- रोज के जाम से परेशान बाड़ी के लोग घंटों फंसे रहते हैं जमा में, पुलिस प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सोशल डिस्टेंस की बाड़ी बाजार एवं बैंकों में उड़ रही हैं धज्जियां, रोज- रोज के जाम से परेशान बाड़ी के लोग घंटों फंसे रहते हैं जमा में, पुलिस प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान | New India Times

एक तरफ कोरोना वायरस का खतरा दूसरी ओर बाड़ी बाजार में रोजाना लगने वाला जाम और दुकानदारों की दुकानों एवं बैंकों पर भीड़ को देखकर क्षेत्र की जनता दोनों से हो रही है परेशान। बाड़ी बाजार में भारद्वाज मार्केट से होकर बाड़ी हॉस्पिटल तक, रामू हलवाई की दुकान से लेकर रेलवे फाटक तक, किला गेट से होकर सब्जी मंडी तक, सैपाऊं रोड से लेकर रेलवे फाटक तक जाम लगा रहता है। इस बाबत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से भी अवगत कराया गया है, प्रशासनिक अधिकारियों ने कई दुकानदारों की दुकान सीज भी की और चालान भी काटे लेकिन जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों की निगाह हटती है समस्या जस की तस बन जाती है।
बाड़ी बाजार में दुकानदार भी सोशल डिस्टेंस की अनदेखी कर रहे हैं, उनकी दुकानों पर जो भी ग्राहक आते हैं वह बीच बाजार में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके दुकानों में घुस जाते हैं जिससे और लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। बाड़ी बाजार के दुकानदारों को ज्यादातर देखा जा रहा है ना तो खुद सोशल डिस्टेंस की पालना करते हैं और ना ही अपने ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस की पालना करने को कहते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article