वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र वशिष्ठ का निधन, पत्रकार जगत में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

संदीप शुक्ला/पवन परूथी, शिवपुरी (मप्र), NIT:

वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र वशिष्ठ का निधन, पत्रकार जगत में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

शिवपुरी शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे वीरेंद्र वशिष्ठ का मंगलवार को निधन हो गया। श्री वशिष्ठ को सांस लेने में काफी तकलीफ आ रही थी जिस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी ट्रूनेट मशीन पर चेकअप कराया तो वह पॉजीटिव आए। पॉजीटिव आने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईशोलेसन वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन वहाक उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत सहित समाजसेेवियों, राजनीतिज्ञों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं वशिष्ठ पत्रकार के निधन पर लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी मुक्तिधाम पर किया गया।
दिवंगत वीरेंद्र वशष्टि पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार थे। उनके यहां से शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता सीखी। वशिष्ठ दैनिक स्वदेश के ब्यूरोचीफ भी रहे और संघ परिवार से भी उनका नाता रहा। आज उनके निधन की खबर से जिले में शोक का माहौल है। वहीं कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपूर्णिय क्षति मेरे राजनीतिक जीवन की शुरूआत से वशिष्ठ जी मेरे साथ जुड़े रहे थे। राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। वहीं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव,  आलोक एम इंदोरिया, अशोक कोचेटा, उमेश भारद्वाज, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, मुकेश जैन, विपिन शुक्ला, संजय बेचैन, सेमुअलदास, संजीव बांझल, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, अशोक अग्रवाल, बृजेश सिंह तोमर, दीपेन्द्र सिंह चौहान, दशरथ परिहार, रोहित मिश्रा, अभय कोचेटा, रामकुमार शिवहरे, राजू यादव, विजय बिंदास, दुर्गेश गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र शर्मा, नेपाल बघेल, रमेश शर्मा मगरौनी, हरिहर शर्मा,राघवेन्द्र दुबे, शंकर लाल गुप्ता, सुनील मुदगल, अनिल पाण्डेय, दीपक वत्स, किरण कुमार शर्मा, सलभ तिवारी, दीपक शर्मा सहित अनेक पत्रकारगणों ने शोकांजली दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article