बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लगातार चौथे दिन मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर स्थित अल्ला वेल्ली चौकी पर संभागीय सेनानी ग्वालियर चम्बल संभाग संगीता शाक्य के निर्देशन व मार्गदर्शन में पलायन कर रहे मजदूरों/लोगो को सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुये सैनिटाइज करा कर नाश्ता, ओआरएस के पाउच, केले, बिसकिट्स, नमकीन, ककड़ी, ठंडा शर्बत आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही औरतों और बच्चों के साथ-साथ जरूरतमंदों को मास्क एवं सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया।

SDERF मुरैना के जवानों द्वारा घायलों के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर संभागीय सेनानी श्रीमती संगीता शाक्य मैडम, ज़िला सेनानी अजय सिंह कश्यप के साथ होमगार्ड/SDERF के अधिकारियों/कर्मचारियों/सैनिकों का भरपूर सहयोग रहा।
