मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए 12 मैच, देवरी केसली विकासखण्ड की 108 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए 12 मैच, देवरी केसली विकासखण्ड की 108 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग | New India Times

शाासकीय नेहरू महाविद्यालय देवरी के खेल प्रांगण में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित 12 मैचों में महिला एवं पुरूष वर्ग की 24 टीमों ने जीत के लिए जोर अजमाई की। विजेता टीमों ने प्रतिद्वन्दी टीमों को शिकस्त देकर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में अपना स्थान बनाया।

मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए 12 मैच, देवरी केसली विकासखण्ड की 108 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग | New India Times

प्रतियोगिता शुभारंम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के ग्रामोद्योग, कुटीर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेहरू महाविद्यालय बालिका टीम एवं खण्डेराव वार्ड बालिका टीम के मध्य संपन्न हुआ जिसमें नेहरू काॅलेज की टीम ने श्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वन्दी टीम को 8 अंकों से शिकस्त दी। इस के उपरांत हुए मैचों में जनकपुर ग्राम पंचायत टीम ने तेंदुडाबर ग्राम पंचायत टीम
को 17 अंकों की बड़े अंतर से पराजित किया। खामखेड़ा एवं रमखिरिया के बीच हुए मुकाबले में खामखेड़ा ने 18 अंकों से जीत दर्ज की। रीछई एवं जैतपुर कोपरा के बीच
हुए रोचक मुकाबले में रीछई की टीम ने 8 अंकों से जीत दर्ज की। अर्जुनी एवं डोमा के बीच हुए मुकाबले में अर्जुनी ने 23 अंकों के भारी अंतर से डोमा टीम को शिकस्त दी।
सालाबारा एवं पृथ्वी वार्ड के बीच हुए मुकाबले में सालाबारा टीम ने 8 अंक से विजय श्री हासिल की। अन्य मैचों में झुनकू टीम ने समनापुर टीम को 18 अंकों से हराया, नयानगर टीम ने टड़ा टीम को 3 अंक से हराया, बिलहरी टीम ने पठा खुर्द टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1 अंक से हराया, खैरीकला टीम ने महका केरपानी टीम को 17 अंकों से शिकस्त दी। सुभाष वार्ड देवरी को वाक ओव्हर में विजयी घोषित किया गया।

मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए 12 मैच, देवरी केसली विकासखण्ड की 108 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग | New India Times

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा सम्मानित किया गया। विजयी टीमों ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के द्वितीय
चरण में अपना स्थान बनाया। टूर्नामेंट में देवरी एवं केसली ब्लाक की कुल 108 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें पुरूष देवरी जनपद की 51 टीमें, केसली जनपद की 41 टीमें एवं देवरी नगरपालिका की 15 टीमें भाग ले रही है जिसमें बालिका वर्ग की 10 टीमें भी शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article