शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा मे दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा मे दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के कनिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री अखिलेश चौरे एवं विशेष अतिथि श्री श्यामलाल यादव को सर्वप्रथम सरस्वती पूजा-अर्चना के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी गाए गये।

शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा मे दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

अपने संबोधन में श्री चौरे ने बताया कि विदाई के परिणाम हमेशा सुखद होते हैं। श्री यादव ने सर्वाधिक अंक लाने के टिप्स प्रदान करते हुए कहा कि इस विद्यालय से अनेक छात्र निकले जो आज सरकारी नौकरी में विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे हैं। ये अच्छी परम्परा की शुरूआत है कि दसवीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह में हम शरीक हुए हैं। आप विनम्र बनें यही आपका गहना है तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा करके विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में शा. प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन 9 वीं कक्षा की छात्रा कुमारी शिवानी द्वारा किया गया और आभार 10 वीं कक्षा की छात्रा नैना पाटीदार द्वारा किया गया। जानकारी अरविन्द सिंह राठौर द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article