सैंपऊ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दो देशी कट्टे और चोरी की एक स्कार्पियो सहित किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सैंपऊ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दो देशी कट्टे और चोरी की एक स्कार्पियो सहित किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर के मार्गदर्शन में सैंपऊ पुलिस को बडी सफलता मिली है। सैंपऊ पुलिस ने स्कार्पियो वाहन चोर के अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो वाहन चोरों को दो अवैध देशी कट्टों व एक चोरी की स्कार्पियो सहित गिरफ्तार किया है। इनसे एक स्कार्पियो बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि आज दिनांक 06.02.2020 को अनूप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धडपकड हेतु सालेपुर मोड सैंपऊ पर नाकाबंदी की जा रही थी, नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बरी स्कार्पियो को रोककर उसके कागजात चैक किये गये तो मुल्जिम नीरज पुत्र रामौतार जाति निषाद निवासी कुनैठी थाना भरथना जिला इटावा उत्तर प्रदेश व विजय सिंह पुत्र रामस्वरुप जाति ठाकुर निवासी मकान नम्बर 8, बिरला नगर थाना हजीरा जिला ग्वालियर हाल आबाद सौराष्ट्र नगर गली नम्बर 1, डिण्डौली जिला सूरत गुजरात की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किये गये। बिना नम्बरी स्कार्पियो गाडी की तलाशी ली गई तो उसमें एक मास्टर की, स्टेयरिंग लॉक खोलने की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद की गई है। मुल्जिम नीरज व विनय से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने आप को अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य बताते हुए पूर्व में कई गाडियां चोरी करने की वारदातों का खुलासा किया है। दोनों ही मुल्जिमों ने बताया कि 27 जनवरी 2020 की रात्रि को यह बिना नम्बरी स्कार्पियो गाडी जिसका नम्बर GH-05 JN 5657 को चोरी की थी जिसको गिरोह के मास्टरमाइंड राजूपाल को देने दिल्ली जा रहे थे। इन्होंने सबसे पहली गाड़ी नोएडा से लगभग दो माह पूर्व और उसके बाद दूसरी और तीसरी गाडी लखनऊ व सीवान बिहार से चोरी की है, उसके बाद चौथी गाड़ी लखनऊ और पांचवीं नोएडा से ही चोरी की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ही मुल्जिमों ने स्वीकार किया है कि एटा उत्तरप्रदेश के रहने वाला एक राजूपाल जो दिल्ली में टैक्सी चलाता है उसके साथ दो बिहार के लड़के है, हमने उनको चोरी की गई गाडियां दी है। इसके साथ ही दोनों ने कबूल किया है कि हम गाडियों के पिछले गेट को मास्टर की से खोलकर गाडियों में घुसते है फिर स्टेयरिंग की बगल में लगी शॉकिट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर गाड़ी का लॉक खोल कर गाड़ी को चोरी करके ले जाते है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि दिल्ली में रहने वाला राजूपाल इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। राजूपाल मुल्जिम विनय परिवार सहित सूरत में रहता है, विनय के बड़े भाई की ससुराल मुल्जिम नीरज निषाद के गांव के पास है जिससे इनकी आपस में दोस्ती हो गई। विनय कुछ माह पूर्व में दिल्ली में रहकर चाट का ठेला लगाने लगा है जहॉ इसकी दोस्ती राजूपाल से हुई व राजूपाल ने इन्हें स्कार्पियो चोरी करना सिखाया व लॉक खोलने के उपकरण उपलब्ध कराये जिससे फिर वे गाडियां चोरी करने लगे। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं दोनों ही बदमाशों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे वाहन चोरी की और कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article