रीवा में शामिल करने की मांग तेज: मिशन रीवा संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस्हाक़ मदनी, मुकुंदपुर/मैहर-रीवा (मप्र), NIT:

रीवा में शामिल करने की मांग तेज: मिशन रीवा संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति मुकुंदपुर के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कलेक्टर मैहर एवं कलेक्टर रीवा के समक्ष ज्ञापन सौंपकर अमरपाटन तहसील की छह ग्राम पंचायतों को मैहर जिले से अलग कर रीवा जिले में शामिल किए जाने की मांग दोहराई।
प्रतिनिधि मंडल में समिति अध्यक्ष कौशलेन्द्र शरण शुक्ला, सचिव राजमणि सिंह (एडवोकेट), मार्गदर्शक कुंज बिहारी मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंडिकेश्वर सिंह तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, बिनोद कुमार पांडेय, अनिल द्विवेदी, रामविश्वास सिंह, रवेंद्र पांडेय, गुरु प्रसाद शर्मा, धीरेंद्र मणि तिवारी, अमृतलाल शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद चतुर्वेदी तथा मिशन मीडिया प्रभारी मोहम्मद इसहाक मदनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रीवा में शामिल करने की मांग तेज: मिशन रीवा संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

समिति ने ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक 01/919867/2026 दिनांक 1 अप्रैल 2026 के तहत अमरपाटन तहसील की ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, आनंदगढ़, आमिन, परसिया, धोबहट एवं पपरा को मैहर जिले से पृथक कर रीवा जिले में सम्मिलित करने संबंधी कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

रीवा में शामिल करने की मांग तेज: मिशन रीवा संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रतिनिधियों ने मांग की कि उक्त सभी छह ग्राम पंचायतों को शीघ्र रीवा जिले में शामिल कर शासन को पालन प्रतिवेदन भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मोहम्मद इसहाक मदनी द्वारा पहले भी गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसे बाद में जिला प्रशासन को सौंपा गया। अब यही अभियान “मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति” के रूप में व्यापक जनसमर्थन के साथ लगातार जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article