कंचनपुर थाने का प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्ती के निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कंचनपुर थाने का प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्ती के निर्देश | New India Times

राज्य मंत्री (गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग) एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को कंचनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। साथ ही पुराने एवं लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाने में अपराध पंजीका, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article