निकाय चुनावों का मैदान छोड़कर भागे लोगों पर एक्शन से क्यों डर रही है NCP ? महाराष्ट्र यात्रा पर शरद पवार | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

निकाय चुनावों का मैदान छोड़कर भागे लोगों पर एक्शन से क्यों डर रही है NCP ? महाराष्ट्र यात्रा पर शरद पवार | New India Times

शरद पवार कल सातारा से अपनी महाराष्ट्र यात्रा का आगाज़ करने जा रहे है। तय कार्यक्रम के पहले एन सी पी के प्रदेश पदाधिकारी महाराष्ट्र के अलग अलग डिविजन में जनभावना और संगठन का जायज़ा ले चुके है। जलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने संगठन से बातचीत की। कुछ महीने पहले संपन्न महानगर पालिका नगर परिषद नगर पालिका नगर पंचायत चुनावों में एन सी पी शरदचंद्र पवार के सिंबल पर कार्यकर्ताओं द्वारा दायर किए गए नामांकन अचानक वापिस लेने के कारण महाराष्ट्र में बीजेपी की सीटें बढ़ी है।

निकाय चुनावों का मैदान छोड़कर भागने वाले लोग आज भी एन सी पी मे बने हुए है। पार्टी ने किसी पर भी सस्पेंड जैसी सामान्य कार्रवाई तक नहीं की है। पार्टी में फ़िर से चुप चाप एडजस्ट किए गए उम्मीदवारो को लेकर आम मतदाता एन सी पी पर नाराज़ नज़र आ रहे हैं। यही मामला बीजेपी में हुआ होता तो दोषियो को तत्काल पार्टी से बाहर कर दिया जाता।

जलगांव जिले के जामनेर मे तो कांग्रेस से मेयर सीट के लिए पर्चा भर चुके प्रत्याशी के साथ साथ नीचे 26 में से 09 वार्ड्स में एन सी पी के आधिकारिक प्रत्याशी मैदान छोड़कर पीछे हट गए।

जावेद इकबाल अब्दुल रशीद मुल्लाजी ने जनता के समर्थन से अपने दम पर छह में से चार पार्षद चुनकर लाए। विपक्ष में रहकर सत्तापक्ष से कथित रूप से लाभ प्राप्त करने के बढ़ते ट्रेंड के कारण सेक्युलर विचारधारा का समर्थन करने वाला वोटर विपक्षी खेमे से छिटककर बंटता जा रहा है जिससे सत्ता पक्ष मजबूत हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article