संगठन विस्तार व चुनावी तैयारी पर अपना दल (एस) की बैठक | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

संगठन विस्तार व चुनावी तैयारी पर अपना दल (एस) की बैठक | New India Times

अपना दल (एस) जिला मिर्ज़ापुर की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रिंकी कोल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली पटेल और राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया।

संगठन विस्तार व चुनावी तैयारी पर अपना दल (एस) की बैठक | New India Times

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर 15 लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश, जिला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article