मथुरा में 28 अप्रैल को एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 7996 यूनिट रक्तदान का पहले बन चुका है रिकॉर्ड | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में 28 अप्रैल को एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 7996 यूनिट रक्तदान का पहले बन चुका है रिकॉर्ड | New India Times

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मथुरा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर लाइफ केयर ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, मथुरा के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि समिति द्वारा अब तक 7996 यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरत के समय लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से महिलाओं से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। वहीं पूर्व पार्षद एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन से पहले रक्तदान शिविर आयोजित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।
लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की मदद हो सके।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में 5 से 20 अंक तक का लाभ मिलने की जानकारी भी दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article