विवेक जैन, गाज़ियाबाद (यूपी), NIT:

वसुंधरा स्थित लक्जरी विंटेज बैंक्वेट हॉल में लिटिल स्टार सुपर मॉडल ऑफ इंडिया स्मार्टी पंडित का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर फिल्म और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
कार्यक्रम में अभिनेता सार्थक चौधरी, निशांत कुमार (जो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हमशक्ल के रूप में प्रसिद्ध हैं) तथा मशहूर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं में ‘टिल्लू’ का किरदार निभाने वाले सलीम जैदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, फिल्म और संगीत जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी समारोह में भाग लिया।
स्मार्टी पंडित के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही उनके दोस्तों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मेहमानों और मित्रों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। समारोह के दौरान खेल, संगीत और डांस का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिल्मी गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और माहौल उत्साह से भर गया। साथ ही एक मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर अभिनेता सार्थक चौधरी ने बताया कि स्मार्टी पंडित विज्ञापन, डिजिटल और टीवी शूट के साथ-साथ प्रिंट और ई-कॉमर्स शूट में भी सक्रिय हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। स्मार्टी की प्रतिभा डांसिंग, मॉडलिंग और एक्टिंग में विशेष रूप से झलकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्मार्टी पंडित की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके नाना एडवोकेट मदनलाल, पिता कौशल मिश्रा, माता रजनी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, रोहित जैन, एडवोकेट गोपाल दास गुप्ता, तपस दास, विजेन्द्र सिंह, मुकेश चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

