भीषण गर्मी में भी फील्ड पर सक्रिय मुख्य अधिकारी, घर-घर पहुंचकर लिया स्व-गणना का जायजा | New India TimesOplus_131072

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

भीषण गर्मी में भी फील्ड पर सक्रिय मुख्य अधिकारी, घर-घर पहुंचकर लिया स्व-गणना का जायजा | New India Times

रायसेन जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं नगर पालिका की मुख्य अधिकारी सुरेखा जाटव कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रही हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बावजूद वे खुद शहर की गलियों में पहुंचकर स्व-गणना (सर्वे) कार्य की जमीनी स्थिति का जायजा ले रही हैं।
मुख्य अधिकारी जाटव विभिन्न वार्डों में जाकर घर-घर दस्तक दे रही हैं, नागरिकों से सीधे संवाद कर जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही वे मौके पर मौजूद कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी भी कर रही हैं, ताकि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में अधिकारी का स्वयं मैदान में उतरना उनकी जिम्मेदारी, ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
मुख्य अधिकारी सुरेखा जाटव ने बताया कि स्व-गणना कार्य शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे समयबद्ध और सही तरीके से पूरा करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे स्वयं फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इसके बावजूद प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article