अमानगंज में शव वाहन की मांग को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, गरीबों को राहत देने के लिए विधायक से की शासकीय वाहन उपलब्ध कराने की अपील | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में शव वाहन की मांग को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, गरीबों को राहत देने के लिए विधायक से की शासकीय वाहन उपलब्ध कराने की अपील | New India Times

अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा को उनके आवास पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमानगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए शासकीय शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
मीडिया से चर्चा करते हुए अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि अमानगंज क्षेत्र में किसी भी दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस या घर तक शव ले जाने के लिए कोई शासकीय वाहन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें भारी खर्च वहन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि अमानगंज को शासकीय शव वाहन उपलब्ध कराया जाता है, तो क्षेत्र की आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाएं भी सम्मानजनक ढंग से पूरी हो सकेंगी।
ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नगर कांग्रेस संगठन प्रभारी पियूष देव सिंह, धूराम चौधरी, महाकौशल चौधरी, संदीप तिवारी, सोनू खान सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article