रिक्शाडीह बस स्टैंड में बदइंतजामी का आलम, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्री बेहाल | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

रिक्शाडीह बस स्टैंड में बदइंतजामी का आलम, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्री बेहाल | New India Times

भागलपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कुछ माह पूर्व शहर से बाहर रिक्शाडीह में नए बस स्टैंड की शुरुआत की गई थी। इससे पहले कोयला डिपो से बिहार, झारखंड और बंगाल के लिए बसों का संचालन होता था, जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी।
हालांकि, रिक्शाडीह बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड पर न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है।

रिक्शाडीह बस स्टैंड में बदइंतजामी का आलम, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्री बेहाल | New India Times

गर्मी के मौसम में पूरा परिसर धूल से अटा पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा टिकट काउंटर भी अधिकतर समय बंद रहता है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत होती है।
दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों पर इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं बहाल की जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब तक इन समस्याओं का समाधान कर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करा पाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article