इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल से वरणगांव जाने वाले NH-53 हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तवक्कल होटल के पास, खड़का चौक के आगे MH 19 CZ 7210 नंबर की कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के समय कार में केवल चालक सवार था, जो टक्कर में घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

