जिंदल पैंथर सरिया डीलर ने SP को सौंपा पत्र, ब्लैकमेलिंग व मानहानि का लगाया आरोप | New India TimesOplus_131072

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जिंदल पैंथर सरिया डीलर ने SP को सौंपा पत्र, ब्लैकमेलिंग व मानहानि का लगाया आरोप | New India Times

जनपद के शहजादपुर क्षेत्र निवासी एक सरिया व्यापारी ने दो व्यक्तियों पर साजिश के तहत ब्लैकमेलिंग और मानहानि करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, उनकी “पुष्प आयरन” नामक फर्म मालीपुर रोड, शहजादपुर में वर्ष 2005 से संचालित है और वे वर्ष 2015 से जिंदल पैंथर सरिया के अधिकृत स्टॉकिस्ट/डीलर हैं। व्यापारी का दावा है कि जनपद में वे इस कंपनी के एकमात्र स्टॉकिस्ट हैं।
शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2023 में एक व्यक्ति ने उनके यहां से सरिया खरीदा था। मकान निर्माण के बाद वर्ष 2026 में उस व्यक्ति ने सरिया की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। मामले की जांच कंपनी के इंजीनियरों द्वारा की गई, जिसमें सरिया की गुणवत्ता सही पाई गई।
व्यापारी का आरोप है कि शिकायत गलत पाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति लगातार धन उगाही का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उक्त व्यक्ति ने एक यूट्यूबर के साथ मिलकर 19 अप्रैल 2026 को एक यूट्यूब चैनल पर भ्रामक खबर प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ साजिश, ब्लैकमेलिंग और मानहानि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article