वर्षीतप पूर्णाहुति महोत्सव हेतु श्रीसंघ व नगर के विशिष्टजनों को दिए गए आमंत्रण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

वर्षीतप पूर्णाहुति महोत्सव हेतु श्रीसंघ व नगर के विशिष्टजनों को दिए गए आमंत्रण | New India Times

विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी के जन्म द्विशताब्दी वर्ष के निमित्त पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की शुभ प्रेरणा से गत वर्ष प्रारंभ हुई 13 माह की सामूहिक वर्षीतप आराधना की पूर्णाहुति आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ दिन मोहनखेड़ा महातीर्थ स्थित श्री जयंतसेन म्यूजियम में 5 दिवसीय महोत्सव के साथ संपन्न होगी।

वर्षीतप पूर्णाहुति महोत्सव हेतु श्रीसंघ व नगर के विशिष्टजनों को दिए गए आमंत्रण | New India Times

उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद मेघनगर के प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने बताया कि इस आदिराज पारणोत्सव की आमंत्रण पत्रिका सूरत निवासी महेशभाई सेठ ने मेघनगर श्रीसंघ को प्रदान की। इसके पश्चात स्थानीय श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा रंभापुर श्रीसंघ, वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ तथा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, विनोद बाफना, पंकज वागरेचा, अमरसिंह नायक, उद्योगपति राजेंद्र नायक, नटवर बामनिया, कमलेश मचार आदि को आमंत्रण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, चंचल जैन, परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, राहुल लोढ़ा, शरद बाफना, रजत कावड़िया, अर्चित मुथा, राजेश भंडारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article