राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गयाशपुर नोनारी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटित हुई, जिसमें बहादुर पुत्र रामदास, आयु लगभग 45 वर्ष, की मृत्यु हो गई। मृतक का शव विधिक परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम के लिए प्रेषित किया गया है। कुणाल गौरव उप जिलाधिकारी शाहगंज ने बताया कि घटना के संबंध में दैवीय आपदा अधिनियम के अंतर्गत परिजनों को लाभ उपलब्ध कराने हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

