संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

विदेश (थाईलैण्ड, कम्बोडिया) से भारत में संचालित डिजिटल अरेस्ट सायबर ठगी के अंत्तराष्ट्रीय नेटवर्क को पन्ना पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया। विदेशी तकनीक से संचालित “डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी” में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े गिरोह के 02 आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार, 14 लाख की ठगी का मामला सुलझा।

सायबर ठगी के हाई-टेक मामले में आरोपियों के कब्जे से थाईलैंड से मंगवाए गए भारत में प्रतिबंधित 12 सिम बॉक्स, एयरटेल कंपनी के करीब 1700 सिमकार्ड, 03 लैपटाप, 01 लाख 50 हजार रूपये नगद, विदेशी करेन्सी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं दस्तावेज कुल मशरूका कीमती करीब 27 लाख 10 हजार रूपये का जप्त। पन्ना पुलिस द्वारा I4C , Dot एवं स्टेट सायबर पुलिस सहित म.प्र. एवं देश की विभिन्न तकनीकि एजेन्सियों से विवेचना में सहयोग लिया जा रहा है।

