अमृत 2 योजना से खिरका घाट में 32 लाख लागत से निर्मित होगा ग्रीन पार्क, नगरपालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य स्थल का किया निरीक्षण | New India TimesOplus_131072

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अमृत 2 योजना से खिरका घाट में 32 लाख लागत से निर्मित होगा ग्रीन पार्क, नगरपालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य स्थल का किया निरीक्षण | New India Times

देवरी नगरपालिका द्वारा महाकाली वार्ड के खिरका घाट में अमृत 2 अंतर्गत प्रस्तावित ग्रीन पार्क के निर्माणस्थल
का निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन द्वारा किया गया।

नगरपालिका देवरी द्वारा अमृत 2 योजना अंतर्गत 31 लाख 94 हजार की लागत से ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें में बाउन्ड्रीबाल, फुलवारी, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, युवाओं एवं बुजुर्गो के लिए वॉक फुटपाथ का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर के महाकाली वार्ड स्थित खिरका में कराये जा रहे इस निर्माण कार्य आरंभ से पहले नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन, पटैल वार्ड पार्षद त्रिवेन्द्र जाट,मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेन्द्र नागपुरे, उपयंत्री मोहनी साहू, निर्माण कंपनी ठेकेदार सहित नगरपालिका कर्मी उपस्थित थे।

कार्य के प्रथम चरण में भूमि की साफ सफाई एवं समतलीकरण कार्य कराया जा रहा है जिसके उपरांत निर्माण कार्य आरंभ होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article