शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज के वरिष्ठ सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने नगर पंचायत पीपीगंज के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा से नगर पंचायत पीपीगंज में कोहरा और ठंडक को देखते हुए पूरे नगर में अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग किया एवं लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया की पूरी नगर में अलाव की व्यवस्था पूर्ण रूप से कराई जाए जितने भी पूरे नगर में धार्मिक स्थल हैं एवं जितने भी चौराहे हैं और पूरे नगर में प्रत्येक वार्ड में कम से कम 20 स्थान पर अलाव की व्यवस्था किया जाए जिससे इस ठंड से राहत मिल सके। नगर पंचायत पीपीएनसी के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा जी से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द शीतलहर और ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। नगर पंचायत पीपीगंज के वरिष्ठ सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने बताया कि अलाव की लकड़ी की खरीद टेंडर प्रक्रिया से खरीद की जाए और गोपनीय टेंडर ना निकाला जाए खुला टेंडर निकाला जाए जिससे जो सबसे कम रेट पर ठीकेदार लकड़ी उपलब्ध कराता है उसे निविदा दी जाए जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी लकड़ी नगर पंचायत कार्यालय पर रखा जाए किसी अन्य किसी स्थान पर या किसी के घर पर ना रखा जाए।

