समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा में मासिक बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा में मासिक बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम और बूथ स्तर पर पार्टी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि पार्टी के तरफ से जो भी कार्यक्रम आया है उसमें बढ़ चढ़ कर सभी पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें। जनता की समस्याओं को सुने और जो हो सके उनकी मदद जरूर करें जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके। अमरुल्लाह, बबलू पाठक, माते नेता, सतीश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। शक्तिनाथ पांडेय, अजय चतुर्वेदी, इनामुल्लाह चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, पप्पू चौधरी, सत्येंद्र यादव, रामफेर यादव, राजीव श्रीवास्तव, पवन यादव, झुल्लूर मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article