मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहूलझिर के बोदलकछार में 21 मई को एक आदिवासी युवक की सामाजिक रीति रिवाज से शादी होती है वहीं 8 दिन बाद 29 मई की देर रात को सनकी आरोपी द्वारा एक-एक करके अपने परिवार के सभी आठ लोग मां, छोटी बहन, भाई भाभी उनके तीन बच्चे ओर स्वयं की पत्नी को कुल्हाड़ी से गर्दन मारकर मौत के घाट उतार देता है और खुद भी जंगल में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है इस दर्दनाक हत्याकांड से पूरा मध्य प्रदेश दहल उठा था जो कि वर्ष 2024 की सबसे बड़ी घटना में से एक है। आरोपी मृतक मानसिक सनकी पहले से ही था।

इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व सांसद नकुलनाथ ने दुख जताया था। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपत्तियां उईके सांसद के साथ उनके परिजनों से मुलाकात की थी और मृतक के परिजनों ओर घायल को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशी आवंटित की थी । जिन्होंने घटना को बेहद ही दर्दनाक बताया था।
घटना में घायल के नाम
01 ईशु सुइयाम पिता आफतिया सुइयाम उम्र 10 साल नि. ग्राम बोदलकछार
घटना में मृतकों के नाम
01. पार्वती पिता बीसराम सुड्याम उम्र 17 साल नि. ग्राम बोदलकछार
02. सियाबाई पति बीसराम सुइयाम उम्र 55 साल नि. ग्राम बोदलकछार
03. श्रवण पिता बीसराम सुड्याम उम्र 35 साल नि. ग्राम बोदलकछार
04. बरातो बाई पति श्रवण सुड्याम उंम्र 30 साल नि. ग्राम बोदलकछार
05. कृष्णा पिता श्रवण सुड्याम उम्र 04 साल नि. ग्राम बोदलकछार
06. सेवन्ती पिता श्रवण सुइड्याम उम्र 03 साल नि. ग्राम बोदलकछार
07. दीपा पिता श्रवण सुड्याम उम्र 01 साल नि. ग्राम बोदलकछार
08. वर्षा बाई पति दिनेश सुइयाम उम्र 23 साल नि. ग्राम बोदलकछार
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह,डी आई जी सचिन अतुलकर, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एसडीओपी थाना प्रभारी रविंद्र पवार और तामिया थाना प्रभारी विजय ठाकुर सहित पूरे जिले से पुलिस बल मौके पर मौजूद था। यह मर्डर कांड ऐसा है जो ता जिंदगी भुलाया जा नहीं सकता।

