सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है, सरकारी तंत्र भी इस तरीके से कार्य करे: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है, सरकारी तंत्र भी इस तरीके से कार्य करे: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम | New India Times

राज्य मंत्री ग्राम विकास सामग्र विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम शाहजहांपुर पहुंची यहां रिलायंस गेस्ट हाउस में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए, कहा कि शासन की मंशा अनुरूप कार्य कर पात्रों तक लाभ पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए, आवासों का टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। खंड विकास अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजना गरीबों तक पहुंचे, विकास कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं।

अभियंत्रण विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को बेहतर एवं प्रतिष्ठा ढंग से करें, सड़कों के निर्माण कार्यों को अच्छे ढंग से सुपरविजन करें, गुणवत्ता में समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है सरकारी तंत्र भी इस तरीके से कार्य करें कि सभी कार्यों पर कड़ी नज़र रहनी चाहिए।

खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायत में पंचायत भवन नहीं बने हैं संबंधित उप जिलाधिकारी से संपर्क कर भूमि चिन्हित कराकर बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों में रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिव बैठें, योजनाओं का वॉल पेंटिंग हो तथा लोगों को बताया भी जाए।

शुक्रवार को लगने वाली ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए तथा प्राप्त शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित किया जाए।

बैठक में तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, भाजपा महानगरकर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडी डीआरडीए अवधेश राम एवं डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ला, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्रराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article