कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी के अपमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी के अपमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन | New India Times

भारत रत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किये जाने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मेन रोड पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। संसद के शीत कालीन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डॉ बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान निंदनीय है जिसका कांग्रेस कमेटी द्वारा घोर विरोध किया जाता है। इस अपमान के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी भी की पुतला दहन नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नंदनवाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष रवि ख़ापरे, बड़चिचोली ब्लॉक कांग्रेस से श्रीकांत महाजन, रजत पराड़कर, विनोद गजभिए, NSUI के नेहील सांबारे, हरिश गायधने, राहुल डोंगरे, पवन देशमुख, किशोर देशभ्रतार, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article