अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 12.12.2024 को जनपद में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिह्नित हॉट स्पाट पर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया व आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी।
