दांत सुरक्षा जागरूकता शिविर किया गया आयोजित | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

दांत सुरक्षा जागरूकता शिविर किया गया आयोजित | New India Times

गोरखपुर जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक के परम ज्योति इंटर कॉलेज रसूलपुर चकिया में शनिवार को दांत सुरक्षा और रोगों के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों को दांत सुरक्षा के महत्व और दांत रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

दांत सुरक्षा जागरूकता शिविर किया गया आयोजित | New India Times

प्रबंध निदेशक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि एण्टअमीबा जिन्जीवेलिस के कारण दंत रोग और मुंह में बदबू होती है, जिससे बचने के लिए सुबह-शाम ब्रश करना आवश्यक है। विशेषज्ञ तनु त्रिपाठी ने कहा दांतों की ज्यादातर बीमारियां सही प्रकार से सफाई नहीं होने की वजह से होती है। अपर्णा निषाद ने बच्चों को कैल्शियम युक्त भोजन लेने की सलाह दी।

शिविर में सभी बच्चों को डेंटल किट और पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर किरन सिंह, दीपक गुप्ता, श्रीकेश यादव, नीलम, रीना यादव, कविता, मोनिका, प्रीति, चंद्र प्रकाश सिंह, गुलाबचंद मौजूद रहे। यह शिविर स्वयंसेवी संस्था भारत केयर और कोलगेट के सहयोग से आयोजित किया गया। कोलगेट के तरफ से प्रधानाचार्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article