बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्ने ग़ौसुल वरा कॉन्फ्रेंस | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्ने ग़ौसुल वरा कॉन्फ्रेंस | New India Times

करमा सोनभद्र स्थानीय विकासखंड करमा अंतर्गत ग्राम पगिया में रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक हसीन रात जश्ने ग़ौसुल वरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसकी सदारत हाफिज व कारी शरीफ अहमद खान ने की और
जलसे की कयादत वकील अहमद खान व शकील अहमद खान ने की निजामत मौलाना दानिश रजा व हाफिज अफसर ने की। इस मौके पर खुसुशी  खीताब करते हुए मौलाना हिफाजत हुसैन खान ने कहा कि औलिया एकराम खुदा के नेक बंदे होते हैं जिनको दुनिया में किसी किस्म का कोई खौफ है ना कोई गम है औलिया एकराम की मोहब्बत दर हकीकत अल्लाह की मोहब्बत है।

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्ने ग़ौसुल वरा कॉन्फ्रेंस | New India Times

मौलाना पैगाम किछौछवी ने कहा कि औलिया इकराम की बरकत से खुदा बंदों की हाजत पूरी करता है और उनकी दुआओं से तकदीर बदल जाती है और दुनिया फायदा उठाती है हाफिज शरीफ खान ने कहा कि बुजुर्गाने दिन ने हमेशा मोहब्बत और भाईचारगी का पैगाम दिया है और साथ ही साथ इल्म की रोशनी पर जोर दिया। इस मौके पर मौलाना शहजाद रामगढ़ हाफिज मुख्तार किगरी मौलाना जैनुल आबेदीन शाहगंज हाफिज शकीरा रजा शाहगंज ने नाते पाक का नजराना पेश किया। इस मौके पर पगिया, बारी, खैराही डीलाही आदि जगह के सैकड़ों मुस्लिम बंधु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article