पेंशनरों के फीकी हुई दिवाली, पेंशन में नहीं लगा महंगाई भत्ता, सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं अधिकारी: रूपेश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पेंशनरों के फीकी हुई दिवाली, पेंशन में नहीं लगा महंगाई भत्ता, सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं अधिकारी: रूपेश | New India Times

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आवश्यक बैठक माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।

बैठक में परिषद के संरक्षक अशोक पांडेय ने दीपावली पर पेंशनरों के पेंशन में महंगाई भत्ता न जुड़ने के मुद्दे पर चर्चा की शुरूआत किया जिस पर अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली पर पेंशन में डीए ना जोड़ना बहुत ही दुखद है, इससे पेंशनर समाज में सरकार के प्रति रोष है, शीर्ष पदों पर बैठे कुछ अधिकारी सरकार के मंशा पर पानी फेर रहे हैं परिषद यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लायेगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

पेंशनर नेता वरुण वर्मा बैरागी ने कहा कि उप्र० योगी सरकार ने समय से वेतन पेंशन और बोनस का शासनादेश दिया था जिससे कर्मचारी पेंशनरों में हर्ष था इसके लिए परिषद ने मा० मुख्यमंत्री जी को बधाई भी दिया था लेकिन अब भी कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब करने पर लगे हैं। अधिकारियों के इस कृत्य से पेंशनर दुखी हैं।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, रघुनंदन उपाध्याय, अशोक पांडेय, वरुण बैरागी, संजय श्रीवास्तव,राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, मदन मुरारी शुक्ल, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article