मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ हाजी मतीन अजमल ने बताया कि बुरहानपुर के चयनित 92 हाजियों में से 85 हाजियों के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, ओरिजनल पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सहपत्रों सहित ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी(उर्फ़ दादा) के नेतृत्व में रियाज़ उल हक़ अंसारी के साथ मध्य प्रदेश स्टेट हज कमिटी भोपाल के दफ्तर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा कराए गए हैं। चयनित 92 हाजियों में से एक महिला हज्जिन (शहनाज टीचर तंबाकू वाले) का आकस्मिक निधन होने से कुल 07 आवेदन की कार्यवाही अभी शेष है। भोपाल भेजे गए 85 आवेदन पत्र में से 54 आवेदन पत्र जिला हज वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के माध्यम से और 31 आवेदन पत्र अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज के माध्यम से प्राप्त होकर भोपाल भिजवाए गए हैं।
हाजियों के फिटनेस प्रमाण पत्र देने में इन चिकित्सा अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
हाजी मतीन अजमल ने बताया कि हज आवेदन पत्र के साथ आवेदक का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना महत्वपूर्ण होता है। राशियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र देने में नंद कुमार सिंह चौहान शासकीय जिला चिकित्सालय के डॉक्टर भूपेंद्र गौर, डॉक्टर मुमताज हुसैन अंसारी और यहां के पूर्व सिविल सर्जन डॉ शकील खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
