वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक एवं स्वालंबी बनाने के लिए 39वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बृजेश कुमार कमांडेंट (चिकित्सा), सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) एवं प्रीति शर्मा उप कमांडेंट, 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा 39वीं वाहिनी, की समवाय सुमेर नगर में किया गया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार, गृह मंत्रालय, सशस्त्र सीमा बल के आदेशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स प्रशिक्षण में कुल 29 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण महिंद्रा स्किल्स ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में किया जाएगा। सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा बताया गया कि भारत – नेपाल सीमा क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक एवं स्वालंबी बनाने के लिए 39वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं के लिए ब्यूटीसियन कोर्स, किसानों के लिए बीज/कीटनाशक मशीन/छोटे कृषि उपकरण का वितरण, बेरोजगार युवाओं के लिए कुक्कुट पालन, आदि सम्मिलित है। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में निरीक्षक बिशन दास गुप्ता, समवाय प्रभारी सुमेरनगर, 39वीं वाहिनी एस.एस.बी, हर्षल मिश्रा, एरिया मैनेजर, (महिंद्रा स्किल्स ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड), मोहम्मद अरशद एवं आस – पास गाँव के गणमान्य मौजूद रहे।
