शासकीय ज़िला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों एवं नर्सों का किया गया स्वागत सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय ज़िला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों एवं नर्सों का किया गया स्वागत सम्मान | New India Times

जिला अस्पताल के सभी 40 डॉक्टर्स एवं 90 नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ एवं सभी डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों का असहाबे सुफफ़ा एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक सेवकों के हाथ से सर्टिफिकेट एवं पौधा और फूल माला से उनका सम्मान किया गया।

शासकीय ज़िला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों एवं नर्सों का किया गया स्वागत सम्मान | New India Times

सोसाइटी के अध्यक्ष एवं युवा समाज सेवी हाजी अब्दुल बासित ने बताया कि इस आयोजन का मक़सद सभी डॉक्टर एवं मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की हौसला अफजाई करना है। इस सम्मान समारोह की आयोजन से हमारी टीम को बहुत गर्व महसूस हुआ है। तिलावत ए कुरान ए पाक से प्रारंभ हुए इस प्रोग्राम की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव ने की एवं पूर्व प्रदेश महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष श्री अकील औलिया, उप नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उबेद शेख, पार्षद फहीम हाशमी, पार्षद आसिफ खान, समाजसेवी मुशर्रफ़ खान, समाजसेवी शेख अजगर, एवं असहाबे सुफ्फा एजुकेशनल सोसाइटी के सभी पद अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article