मोटरसाइकिल से मोबाईल लूटने वाले तीन युवक गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मोटरसाइकिल से मोबाईल लूटने वाले तीन युवक गिरफ्तार | New India Times

थाना सदर बाजार पुलिस ने मोटर साईकिल से मोबाईल लूटने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार, 8 मोबाइल, अवैध तमंचा, कारतूस मोटरसाइकिल बरामद।

उo निo दिनेश कुमार, उo निo संजीव कुमार उo निo देशराज आदि पुलिस टीम ने थाना सिंधौली के रमाकांत, शिवम दिक्षित, ओमकार वर्मा को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 8 मोबाईल फोन, तमंचा कारतूस मोटर साईकिल बरामद की गई।

सीओ सिटी, बी,एस बीर कुमार ने बताया की 27 नवंबर को सैनिक कालोनी निवासी अभय ने थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना दी की मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर उनसे मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट लिए, पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर टीम का गठन कर किया और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 8 मोबाइल, एक मोटर साईकिल, तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेजा दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article