गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत के संबंध में माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता के निर्देश पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, क्लेम दावा प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कराये जाने हेतु दिनांक 28 व 29 नवंबर को जिला न्यायालय के सभागृह में प्री-सिटिंग बैठक आहूत की गई। दिनांक 28 को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की प्रिसिटिंग तथा दिनांक 29 को न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की प्रिसिटिंग बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठकों में विशेष न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत समन्वयक श्री प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री गालिब रसूल तथा जिला न्यायाधीश/नेशनल लोक अदालत समन्वयक श्री संजय गोयल ने बीमा कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं को नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा,बीमा कंपनी के अधिकारी श्री सुरेश कुमार चौधरी, श्री ओम प्रकाश निवारिया, श्री राजीव सिंह, श्री संदीप आर्य, श्रीमती अंजनी अरोरा, श्री अखिल चतुर्वेदी सहित बीमा कंपनी के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
