कलेक्टर द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्य का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्य का किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में चल रहे ईवीएम निरीक्षण किया तथा कलेक्टर द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभावार कमीशनिंग का कार्य कर रहे उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा ईवीएम कमीशनिंग कार्य का किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर द्वारा स्ट्रोंग रूम में पर्याप्त लाइट व्यवस्था करने के साथ ही कमीशनिंग का कार्य कर रहे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिचय पत्र साथ रखने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त सुश्री हुड्डा द्वारा विधानसभावार मतदान दलों को दी जाने वाली जमा की जा रही सामग्री की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया तथा सामग्री वितरण किए जाने वाले स्थान पर की जा रही व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान ईवीएम नोडल श्रीमती ममता चंगोड, सामग्री नोडल गौरी, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता तथा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article