अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
आज जहां पूरा देश स्वतंत्र दिवस अपन-अपने तरीके से मना रहा था वहीं झांसी में झांसी मीडिया क्लब के सभी पत्रकारों व साथियों ने मदर टेरेसा आश्रम जाकर मासूम और अनाथ बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में आश्रम जाकर अनाथ बच्चों में फल वितरित किया गया, जिससे बच्चे अतिउत्साहित दिखे। झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने NIT संवाददाता को बताया कि उन्हें अनाथ और मासूम बच्चों के साथ मिलकर कोई भी पर्व मनाने में बहुत खुशी मिलती है और मैं निवेदन करता हूं उन सभी माता पिता से कि वह अपने बच्चों का जन्मदिन भी इन अनाथ और मासूम बच्चों के साथ मिलकर बनाएं ताकि उन्हें अनाथ होने का एहसास ना हो।
इस मौकै पर मुकेश त्रिपाठी, दीपचंद चौबे, महेश पटैरीया, इमरान खान, जावेद, रोहित झा, रवि शर्मा, राम कुमार साहू, नवल किशोर शर्मा, मनीष, अली, आमिर खान, बृजेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, कुन्दन सोलंकी, रानू साहू, प्रभात साहनी, अख्तर खान , विजय कुशवाहा, भरत कुलश्रेष्ठ, राहुल उपाध्याय, आकाश राठौर, अमर जीत, आयुष, नीरज साहू, सुल्तान आब्दी, तौसीफ़ कुरैशी, अख्तर पत्रकार, इरशाद ,नीरज, अजीत चौधरी, रवी साहू इत्यादि मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
