अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर चोरी के 9 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने लिए भोपाल पुलिस एक अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जेके रोड पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया था। इसी बीच पुलिस को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। रोकने पर उन लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ कर जब उन से गाड़ी के कागजात मांगे तो इनके पास कागजात मौजूद नहीं थे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन लोगों ने मोटरसाइकिल चोरी के होने की बात स्वीकार की। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम आशीष श्रीवास्तव 21 वर्ष पुत्र शिवहानी श्रीवास्तव आचार्य नरेन्द्रदेव नगर झुग्गी सुभाष नगर, मनोज राजपूत उर्फ मानव 28 वर्ष पुत्र करन सिंह राजपूत पूर्वी रेलवे कालोनी बजरिया , हरताल सिंह 22 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह ग्राम उनीत कल्हारा गुनगा हाल पता रिंग गार्डन पारदी मोहल्ला झुग्गी बस्ती करोंद बताया । आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी के 8 अन्य वाहन बरामद किये। थाना पिपलानी की पुलिस NIT संवाददाता को बताया कि पकड़े गए आरोपी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस फिल्हाल इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की सम्भावना है।
