हवा आंधी से बुरहानपुर का हाल हुआ बेहाल, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हवा आंधी से बुरहानपुर का हाल हुआ बेहाल, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | New India Times

आज शाम बुरहानपुर में आंधी तूफ़ान के साथ अचानक आई बारिश ने तबाही मचा दी। बुरहानपुर ज़िले के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस आंधी तूफान के कारण बुरहानपुर के हाल बेहाल हो गए। हवा तूफान इतना खौफनाक था कि लगभग पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। मौसम के अचानक करवट लेने से जहां आंधी तूफान के साथ बारिश प्रारंभ हो गई वहीं बारिश और हवा ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे शहर के कई हिस्सों के मकानों की छतें, खंबे और पेड़ के उखड़ने की खबरें हैं, लेकिन इस दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कई लोगों के माली नुकसान की खबर है। इस दौरान एमपीईबी की लापरवाही पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपनी भड़ास निकाली और मेंटेनेंस के नाम पर जो विभागीय गाड़ी घूमी, उस पर भी सवाल उठाए गए। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने कहा कि दो बूंद पानी के गिरने से बुरहानपुर 16 वी सदी में पहुंच गया और एमपीईबी में रखरखाव का नाम पर जो लाखों रुपए खर्च किए उस लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी शहर अंधेरे में डूबा रहा। सरकार को केवल इस बात की जांच कराना चाहिए के एमपीईबी जो मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है, वह करती कहां है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article