एनटीपीसी बरौनी द्वारा सिमरिया घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी बरौनी द्वारा सिमरिया घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित एनटीपीसी बरौनी द्वारा भारत सरकार के दिशा- निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

एनटीपीसी बरौनी द्वारा सिमरिया घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

स्वच्छता पखवाड़ा एवं LiFE (Life for Environment अभियान के उपलक्ष पर शनिवार 27 मई को एनटीपीसी बरौनी ने पास ही स्थित सिमरिया घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए पीआईबी के सहायक निदेशक संजय कुमार ने कहा कि, इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व मैत्री लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रोली खन्ना ने किया।

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य, साफ-सफाई के प्रति अपनी भागीदारी देना एवं स्वच्छता की ओर जागरूकता का प्रचार करना था।

एनटीपीसी बरौनी द्वारा सिमरिया घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान | New India Times

कार्यक्रम के बारे में साझा करते हुये श्रीमती खन्ना ने कहा कि, गंगा जी जैसे पवित्र प्रसिद्ध नदी के प्रति हम सभी न केवल धार्मिक तोर पर बल्कि स्वच्छता के प्रति भी ध्यान केद्रित करना चाहिए। उन्होंने यह भी साझा किया कि, आगे भी इस तरह की जागरूकता पहल मैत्री लेडिज क्लब के सौजन्य से जारी रहेंगे।

इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना के अधिकारीगण, मैत्री लेडिज क्लब के सदस्य एवं नगर परिसर के बच्चों ने भाग लिया।

चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी बरौनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article