दमुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में क्षेत्रीय कांग्रेस की बैठक संपन्न, योजना को सफल बनाने को लेकर की गई चर्चा | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में क्षेत्रीय कांग्रेस की बैठक संपन्न, योजना को सफल बनाने को लेकर की गई चर्चा | New India Times

दमुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में क्षेत्रीय कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस के समन्वयक, वार्ड अध्यक्ष, बुथ संयोजक, सह संयोजक बी एल ए (बुथ लेवल एजेंट) आदि उपस्थिति रहे, जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मतदाता सूची का भी अध्यन करने की रूप रेखा बनाई गई।
09 मई को परासिया में होने जा रही विशाल महिला सम्मान सम्मेलन में हजारों महिलाओं के समक्ष योजना लांच की जाएगी जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा साथ ही प्रत्येक महिला को 15 सौ रूपये प्रति माह दिया जाएगा जिससे कमरतोड महंगाई से त्रस्त महिलाओं को राहत मिल सकेगी। इस सम्मेलन में दमुआ से महिलाओं को भारी संख्या में ले जाने की कार्य योजना बनाई गई। इस बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी छोटू पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष राजू सोलंकी, राजू गांधी सहित सभी अनुसांगिक संगठन के ब्लॉक और क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे ने इस बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article