आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव की मतदान की तिथि करीब आ रही है वैसे ही प्रचार का दौर भी तेज हो रहा है। राष्ट्रीय लोकदल ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज दौलत बाग के वार्ड 50 में राष्ट्रीय लोक दल के पार्षद प्रत्याशी शाहनावाज मलिक के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक दल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं क्षेत्रीय संगठन महासचिव चौधरी फिज़ा उल्ला द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मामले में जानकारी देते हुए दौलत बाग के वार्ड 50 के पार्षद प्रत्याशी शाहनावाज मलिक ने बताया कि मैं उन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहा हूं जिन मुद्दों को लेकर वार्ड 50 में पिछले 20 सालों से कमी रही है, वार्ड 50 में लोगों के चेहरे और बिरादरी देखकर काम होता था अब उस प्रथा को बदलने की तैयारी है, मैं इंसान का चेहरा और उसकी बिरादरी देख कर काम नहीं करूंगा, एक इंसान देख कर काम करूंगा और वार्ड 50 के सभी लोग मेरे लिए एक समान होंगे पूरे वार्ड की खिदमत करूंगा। इसके साथ ही पार्षद प्रत्याशी शाहनावाज मलिक ने लोगों से राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह नल पर मोहर लगाकर वोट देने की अपील भी की है।
