बिहार के दो तस्करों को एसटीएफ, एसओजी ने किया गिरफ्तार, चालीस करोड़ की चरस बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बिहार के दो तस्करों को एसटीएफ, एसओजी ने किया गिरफ्तार, चालीस करोड़ की चरस बरामद | New India Times

बिहार के दो तस्करों को एसटीएफ, एसओजी ने गिरफ़्तार कर चालीस करोड़ की चरस बरामद किया है।

बी एस वीर कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, उo नि o सत्य प्रकाश एसटीएफ, रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, प्रभात कुमार एसटीएफ, विजेंद्र राय एसटीएफ, प्रदीप चौधरी एसटीएफ, राजाराम पाल सिंह एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी, प्रभात चौधरी एसओजी आदि पुलिस टीम ने शहर स्थित रोडवेज के पास से सूरज कुमार उर्फ छोटू गांधीनगर थाना बगहा प्रथम जिला पश्चिमी चम्पारन, बिहार, सूरज कुमार गांधीनगर थाना बगहा प्रथम जिला पश्चिमी चम्पारन, बिहार को गिरफ़्तार कर इनके पास से 20 किलो चरस बरामद किया है।

सुधीर कुमार जयसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश यहां आई हुई थी उसके पास इनपुट था कि यहां से 2 लोग चरस ले जाकर दिल्ली बेचने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर एसओजी टीम को लगाया गया, शहर स्थित रोडवेज के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके बैग में 20 किलो चरस बरामद की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article