आदि गुरु शंकराचार्य जी की मनाई गई जयंती | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आदि गुरु शंकराचार्य जी की मनाई गई जयंती | New India Times

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती जनपद पंचायत तिरला के सभागृह में मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक श्री श्रीकांत जी द्विवेदी, श्री जयराम जी सोलंकी टीआई थाना तिरला, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री जिम्मी बाहेती जी, जनपद अध्यक्ष श्री सीताराम जी सिंगार, जनपद सदस्य श्री खेमराजजी लववंशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री इंदरलालजी पटेल, श्री गंगाराम जी (विधायक प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। स्वागत भाषण श्री विकास जी जाट अध्यक्ष नवांकुर संस्था के द्वारा दिया गया। परामर्शदाता डॉक्टर सुरेखा सिसोदिया के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया, उनके द्वारा किए गए कार्यों और उपनिषदों की रचना के बारे में बताया गया।

आदि गुरु शंकराचार्य जी की मनाई गई जयंती | New India Times

परामर्शदाता धर्मेंद्र सिंह राठौर के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला के संगठन एवं किए जा रहे सामाजिक विकास कार्यक्रमों के बारे में अतिथियों को परिचय करवाया गया। सीईओ मैडम के द्वारा आदि गुरु द्वारा स्थापित चार मठों की जानकारी दी गई एवं चार धाम यात्रा के महत्व को समझाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि चार धाम यात्रा इन चार मठों से होकर पूर्ण होती है। अगले वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत जी द्विवेदी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन से संबंधित संक्षिप्त कथा को माध्यम बनाकर उनके जीवन से प्रेरित होने का संदेश दिया। श्री द्विवेदी जी ने बड़े ही रोचक ढंग से सभी श्रोताओं को बांधे रखा एवं आचार्य जी के जीवन से संबंधित बहुत सारे वृतांत सुनाएं। सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उनकी बातों को सुनते रहे। टीआई सर श्री सोलंकी जी के द्वारा जन अभियान परिषद के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में श्री विकास जी शर्मा अध्यक्ष नवांकुर संस्था खरसोडा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों, परामर्शदाताओ सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री विष्णु जी पाटीदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री सचिन प्रजापत एवं श्री कमल किशोर चौबे, श्री उमेश हटीला नवांकुर संस्था मांडली, हरिनारायण वैष्णव अध्यक्ष प्रस्फुटन समिति चिकलिया,श्री निशांत सिंह गौर नवांकुर संस्था रायपुरिया ग्राम विकास समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा।

उपरोक्त जानकारी श्री पंकज शर्मा अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति तिरला के द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article