मार्केट कमेटी चुनाव के लिए मंत्री गिरीश महाजन ने संभाला मोर्चा, मवीआ के प्रभाव से कांटे की टक्कर | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मार्केट कमेटी चुनाव के लिए मंत्री गिरीश महाजन ने संभाला मोर्चा, मवीआ के प्रभाव से कांटे की टक्कर | New India Times

पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार में बड़े बड़े महानगर पालिकाओं के चुनाव नतीजों को बड़ी सहजता से एकतरफा भाजपा की झोली मे डालने का जादुई सिलसिला आरंभ करने वाले पार्टी के चुनाव जिताऊ मंत्री गिरीश महाजन इन दिनों सहकार क्षेत्र के अत्यंत छोटे चुनाव के लिए अपने होम पिच पर खेल रहे हैं। जामनेर में होने वाले APMC चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को मंत्री जी ने संबोधित किया। हॉल में जुटी समर्थकों भीड़ से प्रभावित होकर कुछ पार्टी फ्रेशर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी स्वामिभक्ति के सबूत सार्वजनिक करना शुरू किए। इसके पहले भवानी माता मंदिर पर भाजपा के सहकार पैनल के प्रचार का नारीयल चढ़ाया गया। यहाँ ईश्वर जैन गृप के नेता सुभाष बोहरा और उनके समर्थक मौजूद रहे। जैन की मदद से सहकार क्षेत्र में पैर जमाने वाली भाजपा ने जैन गुट को किनारे कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जामनेर ब्लॉक में सोसायटीज से लेकर ग्राम पंचायतें, नगर परिषद के हर चुनाव के लिए महाजन एक कार्यकर्ता के रोल में व्यक्तिगत रूप से सक्रिय और उपलब्ध होते है लेकिन जब भी सहकार से लेकर विधानसभा चुनाव में महाजन की व्यक्तिगत मौजूदगी दर्ज की गई है तब राजकीय हलकों में यह साफ़ हो गया है कि विपक्ष की तैयारी मजबूत है।

मार्केट कमेटी चुनाव के लिए मंत्री गिरीश महाजन ने संभाला मोर्चा, मवीआ के प्रभाव से कांटे की टक्कर | New India Times

चुनावों के बाद नतीजे भी चौंकाने वाले आते हैं। लगातार पांच बार के MLA रहे महाजन ने मंत्री पद के प्रभाव के बलबूते 2019 के आम चुनाव में 70 हजार वोटों से जीतने की घोषणा की थी लेकिन नतीजों में केवल 30 हजार की लीड हासिल कर सके थे। मार्केट कमेटी चुनाव के लिए विपक्ष ने प्रतिष्ठित चेहरों को टिकट देकर कुछ हद तक भाजपा का टेंशन बढ़ा दिया है। NCP नेता संजय गरुड़ ने कांग्रेस उद्धव ठाकरे गुट को साथ लाकर महा विकास आघाड़ी की ओर से शेतकरी विकास पैनल दिया है। तोंडापुर में आयोजित सम्मेलन में मवीआ के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को ताकत देने का प्रण लिया। APMC में जनरल श्रेणी से मवीआ अच्छी खासी सीटें निकालने की स्थिति में है।
APMC के लिए 28 अप्रैल को मतदान होगा और 29 को मतगणना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article