शिवम जौहरी हत्याकांड मामले में नीरज गुप्ता सहित अब तक 6 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शिवम जौहरी हत्याकांड मामले में नीरज गुप्ता सहित अब तक 6 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में 11 अप्रैल को सनसनीखेज हत्या की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 11 अप्रैल 2023 को शिवम जौहरी सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर को कन्हैया होजरी के चौथी मंजिल पर ले जाकर खंबे से हाथ पैर बांधकर इतनी बर्बरता पूर्वक पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। शिवम जौहरी पर सुरी ट्रांसपोर्ट से कन्हैया होजरी के आए हुए माल का गुम होने का आरोप था। शिवम जौहरी को चौथी मंजिल पर ले जाकर खंभे से बांधकर बर्बरता पूर्वक उसकी पिटाई की गई इस पिटाई में उसकी मौत हो गई। कई अन्य लोगों की भी पिटाई की गई जिसमें वह लोग शिवम की मौत के बाद सामने आए, उनके शरीर के निशान बता रहे थे कि उनकी कितनी बेरहमी से पिटाई की गई थी। शिवम जौहरी की पिटाई का वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी, शिवम गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राघव गुप्ता सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 17 अप्रैल को दीपक कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। शिवम जौहरी हत्याकांड में 5 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी माने जा रहे कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता जो पुलिस को चकमा देकर 11 अप्रैल से फरार चल रहा था जिसको रितेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने शनिवार को थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम रजउवा खुर्द से गिरफ्तार किया।

सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि 11 अप्रैल को शिवम जौहरी की जो सूरी ट्रांसपोर्ट का कर्मचारी था उसको कन्हैया होजरी पर ले जाकर चौथे माले पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना सदर बाजार में एफआईआर दर्ज की गई, इसमें कई लोग नाम दर्ज थे जिसमें सूरी ट्रांसपोर्ट का मालिक व कई अन्य लोग जेल जा चुके हैं। इस मुकदमे में कन्हैया होजरी का मालिक नीरज गुप्ता फरार था जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। थाना सदर बाजार पुलिस ने शहर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article