पैसे के लालच में बेटे ने कर दी पिता व दादी की हत्या | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पैसे के लालच में बेटे ने कर दी पिता व दादी की हत्या | New India Times

जनपद शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, यहां चांद पैसे के लालच में बेटे ने अपने पिता व दादी को मौत के घाट उतार दिया।

कस्बा तिलहर क्षेत्र के गांव मक्का के रहने वाले श्याम पाल 50 वर्ष ने अपना एक खेत बेचा और कुछ पैसे अपने लोन व कर्जे के चुका दिए बाकी बचे हुए पैसे को श्याम पाल का बेटा मोहित व उसकी मां मांग रहे थे लेकिन मृतक श्याम पाल के पैसा ना देने पर उसके पुत्र मोहित ने अपने पिता व भागवती दादी 70 वर्ष की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एस. आनंद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एस. आनंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मृतक श्यामपाल ने अपना खेत 14 लाख का बेचा था अपना लोन, कर्ज चुकाने के बाद बाकी पैसे को उसका बेटा मोहित व उसकी मां मांग रहे थे वह पैसा ना देने के कारण यह घटना घटित हुई, हत्या के वक्त उनका बेटा उनकी बहू व पत्नी मौजूद थे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। मृतक की ओर से तहरीर दी जा रही है एफआईआर दर्ज कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.