अफीम और ढूंढा की डोरा तस्करी करते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अफीम और ढूंढा की डोरा तस्करी करते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

अफीम और ढूंढा की डोरा तस्करी करते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ़्तार कर इनके कब्जे से मादक पदार्थ, बंदूक व जिंदा कारतूस एवं एक इनोवा कार को जब्त किया है।

प्रवीण कुमार सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद, उ० नि० चमन सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान नयागांव तिराहा पर इनोवा गाड़ी RJ 27UE 6666 में मादक पदार्थों की तस्करी करते अवधेश थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर, बुधराम जनपद जोधपुर राजस्थान, वैभव चौधरी जनपद बाड़मेर राजस्थान, भूरे थाना जलालाबाद जनपद शहजानपुर को गिरफ़्तार कर इनके कब्जे से 5 किलो डोडा, 500 ग्राम अफीम जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹50 लाख रुपए है, एक 12 बोर की बंदूक 10 कारतूस, ₹31000 जो डोडा व अफीम की बिक्री के, एक इनोवा गाड़ी, 4 मोबाइल फोन बरामद कर एनडीपीएस की धाराओं में जेल भेजा।

संजीव कुमार वाजपेई एसपी ग्रामीण ने बताया कि जलालाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान इनोवा गाड़ी से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 12 बोर की एक बंदूक 10 कारतूस बरामद किए गए हैं बाकी 3 लोगों के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है बरामद की गई है। ये लोग राजस्थान के रहने वाले हैं यहां काम करने के लिए आए थे, इसी दौरान इनकी मुलाकात अवधेश व भूरे से हुई इन लोगों ने अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम व डोडा खरीद लेते हैं और राजस्थान जाकर महंगे दामों में बेच देते हैं। इससे पूर्व भी अफीम राजस्थान ले जा चुके हैं। गहनता से जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article