मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महानगर के मोहल्ला खलील गर्वी स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज ज़ाहेद अंसारी ने 19वें रोजे की 20वीं तराबीह में जश्न ए कुरआन मुकम्मल किया गया। तरावीह में कुरआन सुनाने वाले मस्जिद के इमाम व शहर क़ाजी हाफिज ज़ाहेद अंसारी को बड़ी मस्जिद कमेटी के सदर डाक्टर इरशाद हुसैन ने की गुलपोशी कर तोहफों से नवाज़ा। इस मौके पर मौजूद तमाम हाजरीन ने बग़लगीर होकर इमाम साहब को मुबारकबाद दी।
कुरान मुकम्मल के मौके पर इमाम बड़ी मस्जिद व शहर क़ाजी मोहम्मद ज़ाहेद अंसारी ने कहा कि आज का मुसलमान दीनदारी छोड़कर फैशन को असली जिंदगी समझ बैठा है। आजका मुस्लमान फैशन की चकाचौंध मे अमल, क़ौम के मुस्तकबिल और दीन ईमान से दूर होता जा रहा है इंसान आने वाले समय में आखिरत के लिए अपना बहुत बड़ा नुक़सान कर रहा है। इसकी वजह सिर्फ दीन और दीनदारों से दूर हो जाना है। क़ौम दीनी तालीम और इल्म अमल को छोड़ती जा रही है।
महफ़िल में मुजीब अत्तारी ने रोज़े की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमज़ान शरीफ़ का महीना हमारे लिए गुनाहों को मुआफ करवाने और तौबा करने का बहुत ही अच्छा महीना है। मुसलमान इसे फिजूल में न गवाएं। रोजे़दार हमेशा कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से महफूज़ रहता है। मुकम्मल की महफ़िल में नातख्वां तमजीद अत्तारी, व नातख्वां शाहनवाज खान ने नात ओ मनकबत पेश की।
अंत में मुजीब अत्तारी ने मुल्क में फ़ैल रही बुराईयों के खात्मे व सामाजिक एकता व सभी हिन्दुस्तानियों की तरक्की की दुआ मांगी गई।
मुकम्मल की महफ़िल के मौके पर अनीस खां, अकील अत्तारी, आज़ाद मास्टर, शकील, ज़ाहेद, इन्तेख़ाब आलम, असद अंसारी, मोहम्मद नौशाद, ज़ाहेद अंसारी, इस्तेखार खां, फरमान बादशाह, इरफान, साबिर अली, अरमान हुसैन, अनस हुसैन, यशव हुसैन, इकरार हुसैन, मुज़फ्फर, नात ख्वां शाहनवाज खान, रऊफ खान, अरीब अंसारी, जरदान हुसैन, ब़कार आलम आदि लोग मौजूद रहे।
