लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका हुई सक्रिय | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए नगरपालिका हुई सक्रिय | New India Times

नगर पालिका दमुआ में कन्या पूजन कर लाडली बहना के फॉर्म भरना प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष बबुआ कश्यप, सीएमओ गजेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार डा. पूर्णिमा खण्डाइत, सभापति रूपेश माने राव, सभापति गंगा सुभाष चक्रपाणि, वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाडली बहना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की केवाईसी नगरपालिका के सामने शिविर लगाकर की गई साथ ही पंचानवे फॉर्म ऑनलाइन भरे गये। सभी हितग्राही से पात्रता संबंधित जानकारी ली गई तत्पश्चात ऑनलाइन फॉर्म भरे गए। सीएमओ गजेंद्र पांडेय ने बताया कि इस तरह के शिविर चयनित स्थानों पर लगाए गए साथ ही सभी वार्डों में टीम बनाकर मोबाइल द्वारा केवाईसी की प्रक्रिया की जा रही है, सर्वर डाउन होने के कारण फॉर्म ऑनलाइन भरने में असुविधा हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.